*प्रदेश सचिव रामदेवी बावरी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*
ग्राम पंचायत देशली व ग्राम पंचायत रोजड़ी के ग्रामीणों ने प्रदेश सचिव बनने पर पहली बार दोनो ग्राम पंचायतों में पधारने पर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया व अनूपगढ को जिला बनाने पर बधाई दी ।इस मौके पर रामदेवी बावरी ने ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तार से सुना ग्रामीणों द्वारा मांगपत्र सौपते हुए कहा कि गांव में गौशाला बनी हुई है जिसकी अनुदान राशि बढ़ाई जाए पशुओं की संख्या बहुत ज्यादा है इसके साथ पेयजल की समस्या से अवगत करवाया । रोजड़ी के ग्रामीणों द्वारा कमांड भूमि को डिनोटिफाइड कर नंदीशाला गौशाला शमशान भूमि में आवंटन करवाई जाए ।
इस पर प्रदेश सचिव रामदेवी बावरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष दोनो ग्राम पंचायतों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा ।बावरी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक से बढ़कर एक योजनाए राजस्थान की जनता को दी है ।आने वाले विधानसभा चुनावों में राजस्थान की जनता अशोक गहलोत की योजनाओं पर मुहर लगाएगी ।इस मौके पर पिरन खान बलवंत प्रेम सहारण अब्दुल गन्नी बलराज बराड़ सुरजा राम खिलेरी मुस्ताक अली याकूब अली सोहनलाल राजेंद्र सिंह शेखावत राजपाल डूंगर राम पेंसिया ओमप्रकाश पूर्ण सिंह स्वामी प्रभु दयानंद लालचंद पेंसिया चंदू नेहला सरस्वती ओम सहारण अमरचंद सहित बड़ी संख्या में मौजूद