श्री गुरु रविदास समाज महासभा समिति की श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ कमेटी गठन एंव निर्वाचन की तारिख तय की गई

Yuvraj Chuahan
0

श्री गंगानगर,

श्री गुरु रविदास समाज महासभा समिति श्रीगंगानगर राजस्थान के जिला अनूपगढ़ ,गंगानगर एवं हनुमानगढ़  जिला कार्यकारिणीयों का गठन एवं निर्वाचन किया जाना है जिसका कार्यक्रम निम्नानुसार रखा गया है -नव निर्मित जिला अनूपगढ़ हेतु दिनांक 20 अगस्त 23 को  सुबह 11:00 बजे श्री गुरु रविदास मंदिर अनूपगढ़ , जिला श्रीगंगानगर  हेतु दिनांक 27 अगस्त 23 को सुबह 11:00 बजे श्री गुरु रविदास मंदिर श्रीगंगानगर एवं जिला हनुमानगढ़ हेतु  दिनांक 03 सितंबर 23 को सुबह 11:00 बजे श्री गुरु रविदास मंदिर हनुमानगढ़ जंक्शन । उक्त कार्यक्रम अनुसार चुनाव के दिन सुबह 10:30 बजे एक मीटिंग रखी जाएगी जिसमें प्रत्येक तहसील कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण एवं महासभा के समस्त सदस्य उपस्थित होंगे



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top