विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं हेतु असेसमेंट शिविर गुरूवार को

Yuvraj Chuahan
0

 राजस्थान सरकार 

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, अनूपगढ़


*विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं हेतु असेसमेंट शिविर गुरूवार को*


अनूपगढ़, 19 सितम्बर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् द्वारा समग्र शिक्षा अभियान श्रीगंगानगर के तहत प्री स्कूल से 12 तक के विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं (जिन्हें पूर्व में चिन्हित नहीं किया गया हो) हेतु राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर 02 अनूपगढ़ (पंचायत समिति के पीछे) में मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेंट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में ब्लॉक अनूपगढ़, विजयनगर तथा घड़साना के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस शिविर में राजकीय चिकित्सकों द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग उपकरण, पोलियो करेक्टिव सर्जरी, आई करेक्टिव सर्जरी आदि हेतु बच्चों का असेसमेंट किया जायेगा साथ ही बस पास, रेलवे पास व विकलांगता प्रमाण- पत्र बनेगे। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, केलिपर, वैसाखी, रोलेटर आदि उपकरणों हेतु चिन्हित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक बालक-बालिका को पासपोर्ट साइज 4 फोटोग्राफ मूल निवास प्रमाण-पत्र जन्म प्रमाण पत्र आईडी प्रूफ आय प्रमाण-पत्र एवं विकलांगता प्रमाण-पत्र पूर्व में बन चूका है साथ लेकर आना है। इस शिविर में आने वाले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों व अभिभावकों को नियमानुसार साधारण बस व रेल का किराया चाय नाश्ता व भोजन समग्र शिक्षा अभियान द्वारा दिया जायेगा ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top