गुरूवार को आयोजित होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई

Yuvraj Chuahan
0

 राजस्थान सरकार 

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय अनूपगढ़


*गुरूवार को आयोजित होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई*


अनूपगढ़, 19 सितम्बर। राजस्थान सरकार एवं मुख्य सचिव द्वारा जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की जनसुनवाई एवं त्वरित समाधान हेतु जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन करने हेतु नये दिशा-निर्देश जारी किये गये है। उक्त निर्देशों की पालना में जिला कलेक्टर श्रीमती कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई तथा जनअभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को प्रातः 11:00 बजे पंचायत समिति अनूपगढ़ के वीडियो कांन्फ्रेंस कक्ष में रखी गई है। जिला कलेक्टर श्रीमती अग्रवाल नेबताया कि जनसुनवाई में परिवादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की विस्तृत समीक्षा के साथ त्रिस्तरीय जनसुनवाई के लंबित प्रकरण की समीक्षा की जावेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top